मछरेहटा,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): थाना मछरेहटा क्षेत्र के ग्राम रमवापुर में गृह क्लेश के चलते एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, रमवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का अपनी 32 वर्षीय पत्नी किरन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि राजेश ने आपा खोकर किरन की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, उच्चाधिकारी व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ